Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 29, 2026

कैंट में गोगा जी महाराज की स्मृति में छड़ियों के मेले का भव्य आयोजन, विधायक अमित अग्रवाल ने किया शुभारंभ


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जाहरवीर गोगा जी चौहान जी महाराज की स्मृति में मेरठ कैंट विधानसभा के सदर स्थित भैंसाली मैदान में छड़ियों के मेले का भव्य आयोजन किया गया।

मेले का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को मेले की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

अपने संबोधन में विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि श्री जाहरवीर गोगा जी चौहान का जीवन हमें सच्चाई, वीरता और जनसेवा की प्रेरणा देता है। ऐसे मेले हमारी संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवित रखते हैं और समाज को एकता के सूत्र में बांधते हैं।

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गोगा जी महाराज की छड़ियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मेले में धार्मिक झांकियों, भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

आयोजन समिति ने विधायक अमित अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और बताया कि यह मेला क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर साल हजारों लोग अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here