नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुबारक मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काज़ी शादाब ने नायब शहर काज़ी
तथा जमीयत उलेमा ए हिन्द के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य काज़ी ज़ैनुल
राशिद्दीन के गुजरी बाजार स्थित प्रतिष्ठान काज़ी बुक डिपो पर पहुंचकर उनको
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सहयोग
की अपील की। इस दौरान नायब शहर काजी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में
पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर सैय्यद खालिद सिद्दीकी, मास्टर पोपन, हाफ़िज़
इमरान, इज़हार खान, सुहैल हाशमी, वसीम अंसारी, दिलदार सैफी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment