Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 12, 2026

उर्मिला शिक्षण संस्थान में शिक्षासेतु संस्था ने युवा महोत्सव मनाया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को रामापुरम स्थित उर्मिला शिक्षण संस्थान में शिक्षासेतु संस्था ने युवा महोत्सव मनाया। 

 
वंचितों की शिक्षा, संस्कार व कौशल वृद्धि में लगे शिक्षासेतु के संचालक बी बी शर्मा ने बताया कि युवाओं में बढ़ती लत घटाने हेतु सोशल मीडिया अभिशाप या वरदान विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई।इसके पक्ष विपक्ष में 20 छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखे। अनुराग गोयल व एच के शर्मा के निर्णायक मंडल ने जया को प्रथम,रूपेश को द्वितीय तथा सोनिया को तृतीय घोषित किया। धानी और डॉली को सांत्वना पुरस्कार मिले। विजेताओं को ड्रेस, प्रशस्तिपत्र व 17 प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में सोशल मीडिया के फायदे नुकसान पर क्विज हुई व गार्गी श्रीवास्तव ने सभी को स्क्रीन टाईम घटाने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में उर्मिला शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक हर्षवर्धन व योग शिक्षिका रानी माला आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here