
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रायल मैच में बृहस्पतिवार को एक मैच हुआ। यह मैच रिठानी रायल्स और रजपुरा की टीम के बीच हुआ। इसमें रिठानी ने दो विकेट से जीत प्राप्त की।
रिठानी रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इसमें मनन ने 46, शिवा ने 40, अभय ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में आईश ने दो, असकान ने दो और उवेस ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजपुरा की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीता। इसमें देव ने 53, भाविक ने 40, ऋषभ ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने दो, अभय ने दो, शिवा ने दो, देवांश ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट ट्रायल में शुक्रवार को अंडर 14 वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment