Breaking

Your Ads Here

Friday, August 28, 2026

सरूरपुर पुलिस ने गांजा और चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को दबोचा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरूरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सरधना के पर्यवेक्षण में थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा 27/28 अगस्त की रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान हिण्डन नदी पुल के पास बागपत-बरनावा रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो चोरी की निकली। बरामदगी के आधार पर थाना सरूरपुर पर मु0अ0सं0 217/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त: अनीस पुत्र सलीम, निवासी गली नं0-06, श्याम नगर, थाना लिसाड़ीगेट, मेरठ, उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी: 1 किलो 100 ग्राम गांजा, एक चोरी की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल।

आपराधिक इतिहास: अभियुक्त के खिलाफ थाना दौराला में लूट के दो मुकदमे (मु0अ0सं0 23/21 और 187/21 धारा 341/392 भादवि) पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम: थाना प्रभारी गौरव सिंह, उ0नि0 सूर्य प्रकाश, उ0नि0 शाबिर अली, उ0नि0 राजकुमार, उ0नि0 आदर्श वर्मा, उ0नि0 अविनाश, का0 दिपिन पांचाल, रि0का0 रामदेव और रि0का0 पंकज चौधरी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here