Breaking

Your Ads Here

Friday, August 21, 2026

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष से भाजपा नेता ने की मुलाकात

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से नई दिल्ली स्थित वेस्टर्न कोर्ट सांसद गेस्ट हाउस में शिष्टाचार मुलाकात कर पगड़ी व पटका पहनाकर तथा बुके देकर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के निचले तबके तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। इस मौके पर शैलेंद्र रस्तोगी, अफ़रोज़ आलम, इंतेज़ार अंसारी, नईम अहमद, जाफर मेहंदी, सरफराज़ कुरैशी, तारिक हसन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here