Breaking

Your Ads Here

Friday, August 28, 2026

सांसद संजय सिंह ने शामली में अंकित बालियान के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, बोले- योगी जी के रामराज्य में बीच शहर में युवा कलाकार की हत्या

नित्य संदेश ब्यूरो 
शामली। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बंतीखेड़ा गांव पहुंचकर दिवंगत मशहूर गायक अंकित बालियान के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि अंकित बालियान के पिता सतवीर फौजी ने देश की सेना में रहकर भारत माता की सेवा की है। आज उनका बेटा, एक प्रतिभाशाली और मशहूर गायक, शामली शहर के बीचों-बीच कोतवाली के निकट दिनदहाड़े नृशंस हत्या का शिकार हो गया। हत्यारों ने उनके शरीर में 8 गोलियां मारीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में “रामराज्य” होने का दावा करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है, जब शहर के बीचों-बीच एक युवा कलाकार की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी जाती है और तीन दिन बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है?

हमारी मांग है कि अंकित बालियान के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। शोक की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन एवं विधायक नाहिद हसन भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में सोंमेंद्र ढाका, मनीष सिंह, अरविंद बालियान, भारत लाल यादव, हेम कुमार सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here