Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 5, 2026

सपा ने मनाई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की 94वीं जयंती

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय जल संसाधन एवं रेल मंत्री, छोटे लोहिया के नाम से विख्यात समाजवादी आंदोलन के नायक और समाजवादी पार्टी के प्रेरणा स्रोत जनेश्वर मिश्रा की 94वीं जयंती के अवसर पर मेरठ दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत तारापुरी हॉल, कासिम पब्लिक स्कूल के निकट मलिक सभा घर में विचार गोष्ठी एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद ने की, जबकि संचालन पूर्व पार्षद दल नेता एवं कार्यक्रम के संयोजक अफजाल सैफी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्रा ने अपना सारा जीवन दीन-दुखियों, किसानों, दस्तकारों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष कर न्याय दिलाने का काम किया। उन्होंने जीवनपर्यंत युवाओं को समाजवाद को अंगीकार कर डॉ. लोहिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर, जेपी जैसे समाजवाद के जनक नेताओं के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संगठन विस्तार करते हुए दक्षिण विधानसभा में अमित कुमार को महासचिव, हाजी मोहम्मद यूसुफ को उपाध्यक्ष और मोहम्मद फुरकान उर्फ राजा को सचिव मनोनीत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने तथा जनेश्वर मिश्रा जी की नीतियों को अंगीकार करने का आह्वान किया गया। 


कार्यक्रम में इरशाद अहमद डूंगरावली, मोहम्मद काशिफ कुरैशी, फिरोज मलिक, जीशान मलिक, अमित कुमार राजा भैया, यूसुफ पहलवान, नन्हे खान, संगीता, राहुल, संदीप टीटोरिया, मोहम्मद काशिफ मंसूरी, इदरीश अहमद, राजू मलिक, नईमुद्दीन सैफी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here