नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित संस्कृत प्राच्यभाषा विभाग में संस्कृत सप्ताह के अंतिम दिवस पर श्रीमद्भगवद्गीता के मूल श्लोकों का सस्वर पाठ किया गया।
सह विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में विभागीय अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट ग्रंथ भगवद्गीता का समवेत स्वर में पाठ किया। गीता के 18 अध्यायों के 700 संस्कृत श्लोकों का अनवरत पाठ डेढ़ घंटे में संपन्न हुआ। इससे पूर्व डॉ. प्रशांत शर्मा ने भगवद्गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शुद्ध संस्कृत उच्चारण करने और संस्कृत के मूल ग्रंथों का पाठ कर शास्त्र संरक्षण के लिए प्रेरित किया। गीता पाठ के इस अनुष्ठान में डॉ. ओमपाल सिंह, डॉ. संतोष कुमारी, तुषार गोयल समेत छात्राओं शिवानी, रिया, रितिका, हिमानी और छात्र सन्नी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
सह विभागाध्यक्ष ने बताया कि कुलपति
प्रो. संगीता शुक्ला की प्रेरणा और कला संकायाध्यक्ष प्रो. अतवीर सिंह के मार्गदर्शन
में विभाग द्वारा संस्कृत को लोकप्रिय बनाने और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण के
लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में साहिल तरीका, सुमित शर्मा,
बबलू सहित विभागीय कार्यालय के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment