Monday, August 31, 2026

मेरठ ने बुलंदशहर इलेवन को एक विकेट से हराया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट, आईटीआई और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट के तहत सोमवार को एक मैच हुआ। मेरठ इलेवन और बुलंदशहर इवेलन के बीच अंडर 19 वर्ग में हुए मैच में मेरठ की टीम ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।


बुलंदशहर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए। इसमें विशाल ने शानदार 118 रन की शतकीय पारी खेली। रिहान ने 44 रन का योगदान दिया। विशाल राय ने भी 42 रन बनाए। गेंदबाजी में कृणाल ने दो, कार्तिक ने दो, रोनित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम ने 19 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से दिव्य राज ने 75, पार्थ ने 60, आदित्य ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुश ने तीन, अनमोल ने तीन, अरहान ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को अंडर 19 वर्ग में लीग का दूसरा मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment