Sunday, August 23, 2026

काउंसलिंग से टूटने से बचे 6 परिवार, फिर साथ रहने को राजी हुए दंपती

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। परिवार परामर्श केन्द्र ने एक बार फिर मानवता और सौहार्द की मिसाल पेश की है। काउंसलर्स एवं प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष कई पत्रावलियां प्रस्तुत की गईं। केन्द्र पर आए विवाहित युगलों के बीच चल रहे पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों को गहराई से समझा गया।


काउंसलर्स और प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद गहन काउंसलिंग और आपसी संवाद के माध्यम से दांपत्य जीवन को पुनः सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग का सार्थक परिणाम सामने आया और 06 प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से सुलह हो गई। सभी 6 दंपतियों ने अपने विवादों को भुलाकर साथ-साथ रहने का समझौता किया। इसके अतिरिक्त 19 पत्रावलियां विभिन्न कारणों से बंद की गईं, जबकि शेष 132 पत्रावलियों में अग्रिम तिथि निर्धारित कर संबंधित पक्षों को विधिवत अवगत कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों का समाधान शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी सहमति से किया जाए, ताकि परिवारों में आपसी विश्वास, समन्वय और प्रेम बना रहे और टूटते परिवार फिर से जुड़ सकें।

No comments:

Post a Comment