नित्य संदेश ब्यूरो
जानीखुर्द। क्षेत्र के ग्राम टीकरी
गंगनहर में निर्माणाधीन पुल से विद्युत केबल और सरिया चोरी करने वाले शातिर को पुलिस
ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर के कब्जे से चोरी का माल बरामद
हुआ है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को पुल निर्माण कार्य में लगी करीब 15 मीटर थ्री-फेज केबल और सरिया चोरी होने की तहरीर मिली थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू पुत्र रहीसुद्दीन निवासी लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 15 मीटर थ्री-फेज विद्युत केबल, साढ़े तीन फीट लंबे 3 सरिया के टुकड़े बरामद किए।
पुलिस रिकॉर्ड में अभियुक्त पहले से ही शातिर है। उस पर ब्रह्मपुरी और लोहियानगर
थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के 3 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली
टीम में उप-निरीक्षक सचिन यादव, हेड कांस्टेबल कपिल भाटी और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल
रहे। अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment