Sunday, August 23, 2026

बच्चों को वितरित की गई तिरंगे से सज्जित टीशर्ट

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सद्भावना ग्रुप ने रविवार को शास्त्रीनगर गौरीशंकर पार्क में बाल योगियों को सम्मानित किया। ग्रुप के सदस्य एचके शर्मा ने बताया कि निर्बल वर्ग के बच्चों के लिए गार्गी श्रीवास्तव द्वारा विगत तीन माह से पार्क में योग शिविर चलाया जा रहा था। उसके पूर्ण होने पर सभी बाल साधकों को प्रमाणपत्र दिए गए, साथ ही न्यूयार्क में चल रही संस्था सेवा सेंटर फॉर ह्यूमेनिटी की ओर से सभी बच्चों को तिरंगे से सज्जित टीशर्ट भेंट की गईं। योगगुरु अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि नित्य योग एवं प्राणायाम करने से तन मन की शुद्धि के साथ एकाग्रता व याददाश्त भी बेहतर होती है। जया, संध्या, परीधि, स्वाति, रोहन, राहुल व देव आदि ने विभिन्न योग आसनों का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी, बीबी शर्मा व रूप किशोर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment