नित्य संदेश ब्यूरो
मुंबई। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार ऐतिहासिक गीत "हम ब्राह्मण हैं" का भव्य लॉन्च 4 सितंबर को मुंबई में किया जाएगा। यह लॉन्च कार्यक्रम इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA), अंधेरी वेस्ट, मुंबई में दोपहर 3 बजे आयोजित होगा, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी गई है। गीत के टीजर को पहले ही लाखों दर्शकों का प्यार मिल चुका है। सोशल मीडिया पर भी टीजर को खूब सराहा जा रहा है। यह गीत Vijay Bhardwaj Production के YouTube चैनल पर देखा जा सकता है।
प्रोजेक्ट के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विजय भारद्वाज ने बताया कि इस गीत का उद्देश्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को रचनात्मक तरीके से पेश करना और समाज में एकता व सकारात्मक संदेश देना है। विजय भारद्वाज लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और नए कलाकारों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं। उनका हालिया प्रोजेक्ट "आजाद परिंदे - बाबा भोले के साथ" रिलीज हो चुका है और सितंबर में ही "इंडियन नारी शक्ति" भी रिलीज होगा।
टीम: DOP उमेश रवि, राइटर असद मौला, एडिटर अमित आनंद, मेकअप नरेश गुप्ता, PR नाजमा शेख। कलाकारों में आरुषि तिवारी, सुषमा राजपूत, सचिन कुमार और चाइल्ड आर्टिस्ट नेवान और नेवीन भारद्वाज शामिल हैं।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment