नित्य संदेश, इंदौर। क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर द्वारा आयोजित क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। प्रतियोगिता के निर्णायकों द्वारा विजेताओं की निम्न सूची जारी की गई है। जिसे घोषित संस्था संस्थापक सतीश राठी ने किया। प्रतियोगिता संयोजक रहे दीपक गिरकर ने बताया कि यह सम्मान 15 नवंबर 2026 रविवार को इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय लघुकथा सम्मलेन में प्रदान किए जाएंगे।
विजेता
1. निशा भास्कर को डॉ. सतीश दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान।
2. शर्मिला चौहान को डॉ. श्याम सुंदर व्यास स्मृति लघुकथा सम्मान।
3. तनुजा चौबे को सुरेश शर्मा स्मृति लघुकथा सम्मान ।
4. ऋचा वर्मा को विक्रम सोनी स्मृति लघुकथा सम्मान।
5. अलका प्रमोद को पारस दासोत स्मृति लघुकथा सम्मान।
6. मनीष कुमार सिंह को निरंजन जमीदार स्मृति लघुकथा सम्मान।
7. सुधा गोयल को चंद्रशेखर दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान।
8. राजेंद्र नागर "निरंतर" को एन. उन्नी स्मृति लघुकथा सम्मान।
9. सुशील शर्मा को मधुदीप स्मृति लघुकथा सम्मान।
10. पायल गुप्ता "पहल" को अशोक शर्मा "भारती" स्मृति लघुकथा सम्मान

इन लघुकथाओं का क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा प्रकाशित लघुकथा वार्षिकी अंक में प्रकाशन भी किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment