
एसबीआई में कार्यरत 38 वर्षीय मानस वाजपेयी दोपहर करीब 12 बजे ऑटो से विवेक खंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा, जहां उसने रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को बाहर बुलाया। दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मानस ने दिव्या को गोली मार दी, जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
दोनों की शादी को 12 साल हो चुके थे, लेकिन पिछले एक साल से अनबन के चलते फैमिली कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा था। दिव्या मिश्रा पत्रकार और 'उल्टा चश्मा' की संचालक प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं।
पत्नी दिव्या की हत्या के बाद मानस हुसरिया स्थित अपने घर पहुंचा और व्हाट्सएप पर एक सनसनीखेज स्टेटस लगाया, जिसमें उसने पत्नी पर धोखे का आरोप लगाते हुए लिखा कि उसने दिव्या को मार दिया है और अब वह अपनी बहन तथा खुद को मारने जा रहा है।
इसके तुरंत बाद उसने घर में तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाई और स्वयं अपनी ही 28 वर्षीय बहन शीबा की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियार बरामद कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment