Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

वैंकेटेश्वरा में स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से नवप्रवेशित 2026-27 बैच के लिए फ्रेशर पार्टी ‘आगाज-2026’ फ्रेशर बैश एवं पास आउट 2025-26 बैच के लिए फेयरवेल पार्टी ‘बेस्ट ऑफ लक’ फेयरवेल बैश का एकसाथ शानदार आयोजन


डांसिंग, सिंगिंग, रैम्प वॉक, नुक्कड़ नाटक, फैशन शो समेत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम हुए आयोजित 

नित्य संदेश ब्यूरो 
गजरौला। वैंकेटेश्वरा संस्थान के टैगोर भवन में आयोजित ‘फ्रेशर एण्ड फेयरवेल पार्टी -2026’ कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति डा. कृष्ण कान्त दवे, प्रति-कुलपति डा. मानस रंजन, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डेय, नर्सिंग प्रिंसिपल डा. ऐना ऐरिक ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया । 

अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की नई शिक्षा नीति बहुत ही शानदार है, जिसमें सभी क्षेत्रों के युवाओं के लिए ढेरों रोजगार की संभावनाएं निहित है, लेकिन नर्सिंग जैसी पुनीत एवं मानवीय सेवा जैसा कोई दूसरा प्रोफेशन हो ही नहीं सकता । नर्सिंग प्रोफेशनल्स का रोल किसी भी मायने में चिकित्सक से कमतर नहीं है । ये बड़े गौरव की बात है कि संस्थान के नर्सिंग प्रोफेशनल्स युवा आज देश एवं दुनिया के विभिन्न अस्पताल/ स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य कर रहे है । लेकिन बदलते हुए परिवेश में हमे युवाओं की नई शिक्षा नीति के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षित करना होगा ताकि ये युवा राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कर सकें । 
प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय युवाओं ने विशेष रूप से नर्सिंग/ पैरामेडिकल एवं मेडिकल्स प्रोफेशनल्स ने शानदार तरीके से काम करके भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है । हम अपने यहाँ प्रवेशित नर्सिंग छात्र-छात्राओं को एक सफल एवं सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस शानदार आयोजन को कुलपति डा. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डेय, डा. ऐना ऐरिक ब्राउन, ने संबोधित किया। 
इस अवसर पर डा. सुमन कुमारी (डीन मीडिया), प्रो. डा. मंजरी राणा, प्रो. डा. मनीष कुमार शर्मा , बंकिम जी, सुश्री सरजू, संजीव , डा. अंजू, हुमा, अनुषा, निशा, सुहेब, तहसीर, जुबैर, हरप्रीत, सुमनदीप, अलीशा, हिमानी एवं मेरठ परिसर से डा. पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे ।

वैंकेटेश्वरा में स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से नवप्रवेशित 2026-27 बैच के लिए फ्रेशर पार्टी ‘आगाज-2026’ फ्रेशर बैश एवं पास आउट 2025-26 बैच के लिए फेयरवेल पार्टी ‘बेस्ट ऑफ लक’ फेयरवेल बैश का एकसाथ शानदार आयोजन किया गया। डांसिंग, सिंगिंग, रैम्प वॉक, नुक्कड़ नाटक, फैशन शो समेत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
कैफ को मिस्टर फ्रेशर एवं अलफिशा को मिस फ्रेशर चुना गया, वही दूसरी ओर जुनैद को मिस्टर फेयरवेल एवं वैशाली को मिस फेयरवेल चुना गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर नवप्रवेशितों के लिए ‘फ्रेशर पार्टी’ एवं पुरातन छात्र-छात्राओं के लिए ‘फेयरवेल पार्टी’ के शानदार आयोजन में संस्थान प्रबंधन एवं प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्हें अंतरराष्ट्रीय डिमाण्ड के अनुरूप तैयार करने की शपथ दिलाते हुए देश सेवा में जुड़ने का आवाहन किया। 
इस अवसर पर नए एवं पुराने छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समारोह को यादगार बना दिया। समूह चेयरमैन सुधीर गिरि ने सभी नवप्रवेशित नर्सिंग छात्र-छात्राओं को नए सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनसे शत-प्रतिशत देते हुए देश सेवा में जुड़ने का आवाहन किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here