Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 28, 2026

जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न, उद्योगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उपायुक्त उद्योग ने सीडीओ महोदया, अन्य अधिकारियों एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय -
1. लोहिया नगर कैंची क्लस्टर में पुलिस चौकी स्थापना: अध्यक्ष महोदया ने मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित भूमि पर स्थानीय स्तर पर सहयोग कर पुलिस विभाग, एमडीए और औद्योगिक संगठन के साथ संयुक्त बैठक कर चौकी निर्माण में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

2. मेवला फ्लाईओवर सड़क निर्माण: अधिशासी अभियंता, नगर निगम ने अवगत कराया कि मेवला फ्लाईओवर की सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण हो गया है। इस पर सचिव, आईआईए द्वारा अमर उजाला से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तक बने नाले की फेंसिंग वॉल की मरम्मत का अनुरोध किया गया, जिस पर अधिशासी अभियंता ने शीघ्र मरम्मत कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

3. स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं मोहकमपुर फेस-प्रथम का मुख्य नाला: मुख्य अभियंता, नगर निगम ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर से डी.एन. पॉलिटेक्निक कॉलेज तक नाले के निर्माण हेतु टेंडर हो चुका है और वित्तीय निविदा खोली जा चुकी है, स्वीकृति की कार्यवाही चल रही है। अध्यक्ष महोदया ने कार्य को शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अधिशासी अभियंता नगर निगम, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, सहायक आयुक्त स्टाम्प शर्मा नवीन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here