रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम इकला रसूलपुर और अहमदनगर बढ़ला मार्ग के बीच गुडनैस पब्लिक स्कूल के पास तेज बारिश के पानी से सड़क नीचे ढस गई है। जिससे दोनों गांव का आना जाना बंद हो गया है, और ग्रामीण परेशान हो गए। जिससे किसानों को और आने जाने वालों को काफी परेशानी सामना करना पड़ रहा है।
वहीं आसपास कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है, जिससे लोग आ-जा सकें। इसी रास्ते पर गुडनेस पब्लिक स्कूल और इकला रसूलपुर का बड़ा मदरसा भी स्थित है, जिससे पढ़ने वाले बच्चों और गाड़ी के आने जाने का रास्ता भी बंद हो चुका है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही सड़क को ठीक करने की मांग जिला अधिकारी से की है। जिससे आम आदमी अपने घरों में रास्ते से सुरक्षित जा सके।
No comments:
Post a Comment