नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में बुनकर पुरस्कार चयन हेतु गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के हथकरघा बुनकरो द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट वस्त्रो/सैम्पलो के पुरस्कार चयन हेतु प्रत्येक वर्ष की भांति वर्ष 2026-27 हेतु संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजनान्तर्गत परिक्षेत्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार हेतु मेरठ के मनोज गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार मेरठ, द्वितीय पुरस्कार हेतु बागपत के इस्लामुद्दीन पुत्र मौहम्मद अली एवं तृतीय पुरस्कार हेतु बागपत के प्रमोद कुमार पुत्र धर्मपाल को चयनित किया गया है। योजनान्तर्गत परिक्षेत्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार रू0 20,000-00, द्वितीय पुरस्कार रू0 15,000-00 एवं तृतीय पुरस्कार रू0 10,000-00 प्रदान किये जाने का प्राविधान है। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग पश्चिमी क्षेत्र मेरठ/सहारनपुर मंडल अरविन्द कुमार सिंह सहित बुनकर सेवा केन्द्र, मेरठ, यू0पी0 हैण्डलूम कार्पोरेशन, यूपिका, उपायुक्त उद्योग, नामित बुनकर आदि प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment