Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 7, 2026

कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना का मामला, रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ

सीसीटीवी फुटेज दौड़ते बाइक सवार पर झपट्टा मारा, कॉलोनियों और गांवों में अलर्ट


नित्य संदेश, इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में मंगलवार रात तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ आबादी वाले हिस्से में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर झपट्टा मारा। हालांकि, बाइक सवार किसी तरह बच निकला।


सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और तेंदुए के मूवमेंट का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। साथ ही आसपास के गांवों और कॉलोनियों में लोगों को सतर्क रहने की सूचना दी गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।


पुलिस का कहना है कि तेंदुआ घटना के बाद गांव की ओर निकल गया। उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस की दो गाड़ियां पूरे इलाके में लगातार गश्त कर रही हैं। लोगों से रात में घरों से बाहर नहीं निकलने और किसी भी तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।


प्रारंभिक आशंका है कि लगातार हो रही बारिश के कारण खुड़ैल के जंगल से निकलकर तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया फिलहाल उसकी तलाश जारी है। 


युवक पर हमले के बाद तेंदुआ तेजी से भागते हुए आगे निकल गया। इस दौरान मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम उसकी तलाश करती रही। बाद में वह इलाके के ही एक घर के बाथरूम में नजर आया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here