Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 2, 2026

राजा रघुवंशी मर्डर केस: मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची, विपिन ने कहा- कल होगी सुनवाई

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर शहर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इस मामले में कल सुनवाई भी हो सकती है।


इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की उसकी ही पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग हनीमून पर लेकर जाकर साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शिलॉन्ग पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि सोनम सहित कुछ आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जबकि कुछ अभी भी जेल में हैं।


सोनम को जमानत मिलने के बाद से राजा रघुवंशी के परिवार में रोष व्याप्त था। वे चाहते हैं कि राजा की हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पिछले दिनों सोनम की जमानत रद्द करने के लिए पुलिस ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से सोनम की जमानत रद्द नहीं हो सकी थी। इसके बाद अब मेघालय सरकार ने सोनम की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।


विपिन ने कहा-शुक्रवार को सुनवाई

मामले में राजा के भाई विपिन ने पुष्टि करते हुए कहा है कि मेघालय सरकार सोनम की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। विपिन ने कहा कि मेघालय सरकार भी नहीं चाहती है कि सोनम जैसी लड़की जमानत पर लंबे समय तक बाहर रहे। इसलिए मेघालय तक बाहर रहे। इसलिए मेघालय सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।


राजा रघुवंशी हत्याकांड, किसकी क्या भूमिका

विशाल चौहान - राजा को मौत के घाट उतारने वाला। सेल्फी पॉइंट पर दाव (छोटी कुल्हाड़ी) से सिर पर दो वार किए।


आकाश राजपूत - सेल्फी पॉइंट से कुछ दूरी पर बाइक पर बैठकर निगरानी कर रहा था।


आनंद कुर्मी - विशाल के साथ मौजूद था। आनंद के डॉक्यूमेंट से ही फर्जी सिम कार्ड खरीदे गए थे।


सोनम रघुवंशी- राजा को सेल्फी खिंचवाने के बहाने सेल्फी पॉइंट पर ले गई। विशाल को वार करने का इशारा किया।


राज कुशवाहा - पुलिस के मुताबिक हत्या का मास्टरमाइंड । हत्या की पूरी प्लानिंग की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here