Breaking

Your Ads Here

Monday, July 20, 2026

सोनम और पेपर लीक के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष: अंकुश चौधरी

 

• कमिश्नरी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक था आपका पैदल मार्च


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आम आदमी पार्टी उप्र के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आहवान पर सोमवार को पूरे उप्र के सभी जिलों में सोनम वांगचुक के समर्थन तथा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किए गए। मेरठ में जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित था।


अंकुश चौधरी ने बताया कि देर रात तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ वे धरना स्थल पर मौजूद रहे। मेरठ स्थित अपने आवास पर पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद सुबह लगभग 3 बजे भारी पुलिस बल उनके आवास पर पहुंच गया और उन्हें हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया गया। उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि वे निर्धारित विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सकें और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन न सौंप सकें। जैसे ही अंकुश चौधरी को हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिली, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए। इसके बाद अंकुश चौधरी अपने साथियों के साथ हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए आवास से बाहर निकले। कुछ दूरी पर ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।


पुलिस को नहीं सौंपा ज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने अंकुश चौधरी से कहा कि वे अपना ज्ञापन पुलिस को ही सौंप दें, लेकिन अंकुश चौधरी ने स्पष्ट कहा कि यह ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम है और इसे किसी प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से ही प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कोई सक्षम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आकर ज्ञापन प्राप्त नहीं करेगा, तब तक वे ज्ञापन किसी पुलिस अधिकारी को नहीं देंगे।


आवास पर तैनात रहा पुलिस बल

पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने के बाद अंकुश चौधरी एवं कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना शुरू कर दिया। काफी देर तक प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों के बीच वार्ता चलती रही। इसके उपरांत प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (एडीएम) मौके पर पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी पुलिस ने अंकुश चौधरी को हाउस अरेस्ट की स्थिति में रखा है तथा उनके आवास पर पुलिस बल तैनात रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here