• डॉ मुखर्जी के व्यक्तित्त्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाये कार्यकर्ता - शंकर लालवानी
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। आज दोपहर भाजपा कार्यालय पर सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव, महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, एम आई सी सदस्य अश्विनी शुक्ल, राजेंद्र राठौर, निगम सचेतक कमल वाघेला की उपस्थिति में भाजपा इंदौर महानगर की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती वर्ष संगठन द्वारा पूरे देशभर में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत डॉ मुखर्जी संस्मरण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम भी इसी संस्मरण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बूथों पर चलाया जा रहा है, डॉ श्यामा प्रसाद जी सदेव कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित और संगठन के विस्तार के लिए संगठन कार्यों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और जनता को सहभागी बनाने के लिए कहते थे, इसलिए संगठन द्वारा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिससे बूथ के कार्यकर्ता भी विचारधारा और संगठन कार्यों को समर्पित भाव से पूरा कर संगठन के विस्तार में सहभागी बने और बूथ स्तर पर सक्षम नेतृत्व स्थापित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी संस्मरण कार्यक्रम के अंतर्गत 05 जुलाई को शाम 4 बजे बाबा श्री गार्डन एयरपोर्ट के पास सक्रिय कार्यकर्ताओं का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बूथ समितियों औऱ मंडल स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्त्व, कृतित्व और विचारों को जन जन तक पहुंचा कर संगठन विस्तार कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे। बैठक का संचालन सुधीर कोल्हे एवं आभार कैलाश पीपले ने माना।
इस अवसर पर बैठक में राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी,भारत पारख, नेहा शर्मा, कंचन गिदवानी, स्वाति काशीद, नारायण पालीवाल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, प्रकाश राठौर, प्रणव मंडल, रूपेश देवलिया, संध्या यादव, पूजा पाटीदार, रूपाली अरुण पेंढारकर, इंदु श्रीवास्तव, मंजू ठाकुर सहित मंडल अध्यक्ष एवं अभियान टोली सदस्य उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment