नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के एमबीए
विभाग में 2024-26 बैच के विद्यार्थियों के लिए 'सफरनामा-2026 : द जर्नी ऑफ टू अनफॉरगेटेबल
ईयर्स' फेयरवेल समारोह का आयोजन ऑडी-4 रमन ब्लॉक में किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक
प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और मनोरंजक
गतिविधियों के बीच विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई।
मुख्य अतिथि कैंपस डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) एस.के. सिंह ने विद्यार्थियों को
जीवन में अनुशासन, उत्कृष्टता और व्यावसायिक
नैतिकता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.)
संजीव सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हनी
तोमर, मीडिया हेड अजय चौधरी तथा एमबीए
विभागाध्यक्ष डॉ. मधु बाला शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रथम वर्ष के एमबीए विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष डॉ.
मधु बाला शर्मा के मार्गदर्शन एवं संकाय समन्वयक विभोर गोयल तथा साक्षी गुप्ता के
निर्देशन में किया। समारोह में नृत्य, संगीत, खेल प्रतियोगिताएं, 'मेमोरी लेन' प्रस्तुति और डीजे सेशन आकर्षण का केंद्र रहे।
टाइटल सेरेमनी में लक्ष्य सिसोदिया को मिस्टर फेयरवेल, अनम सैफी को मिस फेयरवेल, अभिषेक सैनी को मिस्टर चार्मिंग तथा दिशा को मिस
चार्मिंग चुना गया। प्रतियोगिता के निर्णायक शिखा शर्मा एवं शशांक रहे। समारोह के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए। चेयरमैन विष्णु
शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल ने बधाई दी।

No comments:
Post a Comment