Breaking

Your Ads Here

Monday, July 20, 2026

बिजली की अंधाधुंध कटौती के विरोध में एमडी से मिला व्यापारी संघ का प्रतिनिधिमंडल

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली की अंधाधुंध कटौती के विरोध में एमडी हाइडल से उनके कार्यालय पर मिला, संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल ने परतापुर फीडर की खराब सप्लाई को शीघ्र सुधारने की बात रखी, ताकि छोटे उद्यमियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगाने की जिम्मेदारी विभाग की है, कहां लगाना है यह कहकर पीछा ना छुड़ाएं। 

महामंत्री सरदार दलजीत सिंह ने छोटे व्यापारियों जिनके पास 1 से 2 किलो वाट के कनेक्शन है, उनका लोड बढ़कर 1 से 2 और 2 से 3 बिना बताए कर देने पर आपत्ति जताई और कहा कि लोड उन्हीं का बढ़ना चाहिए जिनके मीटर पर ओवरलोडिंग आती हो एवं लाइट की कटौती बिना पूर्व सूचना के नहीं होनी चाहिए। रजनीश कौशल ने कहा कि खैर नगर बाजार दवा व्यवसाइयों का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख बाजार है और सभी व्यापारियों के यहां फ्रिज और डी फ्रिज में वैक्सीनेशन और इंजेक्शन रखे जाते हैं। खैर नगर की सप्लाई किसी भी कीमत पर 2 घंटे से अधिक बाधित नहीं होनी चाहिए। 

अंकित मन्नू ने आबू लेन बिजली घर के कर्मचारियों के खराब व्यवहार की बात रखी और कहा कि अधिकतर कर्मचारी शराब के नशे में होकर उपभोक्ताओं से खराब व्यवहार करते हैं। मिलने वालों में सत्येंद्र अग्रवाल, अंकित मन्नू, राजीव गोयल, सत्येंद्र अग्रवाल, ललित, अमूल, अंकुर गोयल, आलोक रस्तोगी, अश्विनी जाटव आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here