Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 12, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी ने जीते मैच

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को सब जूनियर और जूनियर वर्ग में मैच हुए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीते।

पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.4 ओवर में 169 रन बनाए। इसमें निखिल ने 47, रियांश ने 39, अली ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रियांशु ने 3, रोनक ने 3, ऋतिक ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 19.5 ओवर में 151 रन ही बना सकी। ऋषभ की टीम ने 18 रन से जीत प्राप्त की। स्पोर्ट्स स्टार की ओर से विराट ने 37, आरव ने 40, प्रत्यक्ष ने 35, ऋषभ ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अली ने 3, माधव ने दो, रियांश ने दो और फरहान ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में जूनियर वर्ग में मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इसमें कबीर ने 40, देव ने 41, ओम ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में जय ने दो, सार्थक ने तीन, गोल्डन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और 1 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से यश ने 39, अक्ष ने 40, श्रेयांश ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने दो, शहज ने दो, आयुष ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सीनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here