Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 11, 2026

39वीं इंटर फ्रंटियर एक्काटिक प्रतियोगिता एवं 49वीं इंटर फ्रंटियर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 समापन समारोह

• जम्मू फ्रंटियर एक्वेटिक और क्रॉस कंट्री में विजेता


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। 39वीं सीमा सुरक्षा बल इंटर फ्रंटियर एक्वाटिक प्रतियोगिता-2026 एवं 49वीं सीमा सुरक्षा बल इंटर फ्रंटियर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 8 से 11 जुलाई 2026 तक केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी), सीमा सुरक्षा बल, इंदौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न फ्रंटियरों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि  तेजिन्दर पाल सिंह, महानिरीक्षक, सीएसडब्लूटी, बीएसएफ थे। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सुनील शेखावत, कमांडेंट, सीएसडब्ल्यूटी, सीमा सुरक्षा बल, इंदौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने मुख्य अतिथि को बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया है। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। समापन समारोह के दौरान सीमा सुरक्षा बल ब्रास बैंड की मधुर एवं लयबद्ध धुनों पर विभिन्न फ्रंटियरों के खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई देते हुए खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं शारीरिक दक्षता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया।

 
एक्काटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन सीएसडब्ल्यूटी सीमा सुरक्षा बल स्विमिंग पूल में तथा क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता सुपर कॉरिडोर रोड में किया गया। जम्मू फ्रंटियर ने क्रॉस फ्रंटियर ने एक्वाटिक प्रतियोगिता तथा क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, टीम भावना एवं समर्पण का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों का चयन सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न खेल टीमों के लिए किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सीमा सुरक्षा बल तथा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए बल की गौरव बढ़ाएंगे। जम्मू फ्रंटियर स्विमिंग और क्रॉस कंट्री दोनों में विजेता बना।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here