Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 18, 2026

तीन दिवसीय 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान का समापन

• नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है— विधायक रमेश मेंदोला


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। मध्यप्रदेश शासन के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, नंदानगर, इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय जनजागरूकता अभियान का शनिवार को प्रेरक व्याख्यान एवं नशा मुक्ति शपथ के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। अभियान क्षेत्र क्रमांक-2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला एवं जनप्रतिनिधि चंदू शिंदे के संरक्षण, प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी के मार्गदर्शन तथा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य के निर्देशन में यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. साधना सचदेवा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बाऊ पटेल द्वारा संचालित किया गया।


अभियान के अंतर्गत प्रथम दिवस 15 जुलाई को नशा मुक्ति जागरूकता रैली आयोजित की गई। द्वितीय दिवस 17 जुलाई को विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन कराया गया। समापन दिवस 18 जुलाई को आयोजित प्रेरक व्याख्यान की अध्यक्षता मेजर डॉ. संजय सोहनी ने की।


इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि नशा मुक्त अभियान केवल नीतियों का काम नहीं, बल्कि हर घर में जागरूकता और समाज की सहानुभूति से संभव है। अतः युवाओं को समर्थन दें और उन्हें सकारात्मक मार्ग दिखाएँ।

मुख्य वक्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) राजेश दंडोतिया ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। हास्य गुरु उज्ज्वल ने अपने प्रेरक एवं हास्यपूर्ण अंदाज़ में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच एवं नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। मास्टर ट्रेनर रजत नागदा ने नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य, युवाओं की भूमिका तथा समाज में जनजागरूकता की आवश्यकता पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।


इस अवसर पर संयुक्त संचालक पवन सिंह चौहान ने भी नशा मुक्त समाज के ऊपर अपने विचार प्रकट किए।


अध्यक्षीय उद्बोधन में मेजर डॉ. संजय सोहनी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा तभी सार्थक होगी जब वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाएँगे।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका ढलवानी ने किया। अभियान संयोजिका डॉ. साधना सचदेवा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. बाऊ पटेल, डॉ. पुष्पा पठोते, डॉ. निशांत मिश्रा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली और अपने परिवार एवं समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं 257 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here