Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 30, 2026

कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक


एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने पुलिस लाइन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम में दिए सख्त निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन के दृष्टिगत गुरुवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर द्वारा मेरठ पुलिस लाइन स्थित एकीकृत केन्द्रीय कमांड कंट्रोल रूम (Integrated Central Command Control Room) में एक उच्च स्तरीय समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में कमिश्नर, डीआईजी मेरठ रेंज, जिलाधिकारी मेरठ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ सहित मेरठ जोन के समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एडीजी द्वारा निम्न बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए -

1. सुरक्षा व्यवस्था: पूरे कांवड़ मार्ग की ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से निगरानी, कंट्रोल रूम को 24x7 एक्टिव रखने, थानावार कांवड़ रजिस्टर तैयार करने के निर्देश।

2. यातायात प्रबंधन: कांवड़ मार्ग पर एक लेन केवल कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी, भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, क्रेन व एंबुलेंस की तैनाती।

3. डीजे एवं कांवड़ के मानक: कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट व चौड़ाई 12 फीट से अधिक न हो, डीजे की ध्वनि मानक के अनुरूप हो, अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध।

4. मूलभूत सुविधाएं: मार्ग में चिकित्सा शिविर, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व शौचालयों की व्यवस्था संबंधित विभागों द्वारा समय से पूर्ण करने के निर्देश।

एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि कांवड़ यात्रा में लाखों शिवभक्त शामिल होते हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और हर छोटी-बड़ी सूचना कंट्रोल रूम में साझा करें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को कांवड़ मार्ग का नियमित रूप से भ्रमण कर कमियों को दूर करने और शिविर संचालकों व डीजे ऑपरेटरों के साथ संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here