नित्य संदेश ब्यूरो
अलीगढ़। देर रात्रि जन कल्याण समिति के सचिव मुजफ्फर इकबाल के पास मेडिकल के सी टी वी एस विभाग से फोन आया फोन पर बताया गया कि 19 वर्षीय देवेंद्र निवासी फ़िरोज़ाबाद ह्रदय रोग से पीड़ित का ऑपरेशन हुआ है जिस को रक्त की अति शीघ्र 3 यूनिट की आवश्यकता है संस्था के पदाधिकारी रात को ही बिना किसी देरी किए मेडिकल विभाग की सी टी वी एस ओ टी पहुंचे जहां पता करने से मालूम हुआ
मरीज की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और वो आई सी यू मैं है मरीज के पिता अर्जुन से बात करने पर मालूम हुआ के अलीगढ़ मैं उनका कोई जानकार नहीं है और फ़िरोज़ाबाद दूर होने की वजह से कोई सम्बन्धी भी यहां नहीं है देवेंद्र के पिता बहुत ज्यादा गरीब हालत मैं हैं, जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने तुरंत तीन यूनिट ब्लड की व्यवस्था की और ब्लड बैंक पहुंचकर ब्लड इश्यू कराया । जिसके बाद पिता अर्जुन संस्था का धन्यवाद करते हुए रो पड़े उन्होंने कहा ऐसे समय मे जब अनजान शहर में हमारा कोई सहारा भी नही है
जन कल्याण समिति ऐसी मूसलाधार बारिश के मौसम में भी रात के 11:00 बजे हमारे परिवार के लिए फरिश्ता बनकर आई है, इस अवसर पर जन कल्याण समिति के सदस्यों ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया, इस अवसर संस्था के अध्यक्ष इमरान खान ने उन सभी रक्तदान वीरों का शुक्रिया अदा किया जिन लोगों ने जन कल्याण समिति संस्था में किसी की जान बचाने के जज़्बे के साथ रक्तदान किया, इस अवसर पर इमरान खान (अध्यक्ष), मुजफ्फर इकबाल (सचिव), मोहम्मद रिजवान (कोषाध्यक्ष), फरमान खान (उपसचिव), सदस्य नाजिम खान आदि लोग मौजूद रहे!

No comments:
Post a Comment