Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 21, 2026

परीक्षितगढ़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 127 मरीजों को मिला लाभ

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के भगत सिंह चौक स्थित ए. के. मेडिकल स्टोर पर रविवार को निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। 

शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम चौहान (बाल रोग एवं नवजात शिशु विशेषज्ञ) तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति चौहान द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। कैम्प में बच्चों में बुखार, कमजोरी, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा, निमोनिया, टीबी व अन्य श्वसन रोग, खून की कमी, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, जन्मजात बीमारियां, पीलिया, एलर्जी, त्वचा रोग तथा आहार संबंधी परामर्श दिया गया।

वहीं डॉ. प्रीति चौहान द्वारा महिलाओं से संबंधित गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल, मासिक धर्म में अनियमितता, पीसीओडी, बच्चेदानी की गांठ, बांझपन, पेशाब से जुड़ी समस्याएं, परिवार नियोजन एवं सफेद पानी जैसी समस्याओं का निदान किया गया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में परीक्षितगढ़ व आसपास के गांवों से कुल 127 मरीज पहुंचे। सभी मरीजों को पर्याप्त समय देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। मरीजों ने दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुभव की सराहना की और संतुष्टि जताई। इस शिविर को सफल बनाने में कुणाल त्यागी, राशिका सिंह, इरशाद, आमिर, अय्यूब आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here