Breaking

Your Ads Here

Monday, June 1, 2026

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्वामी कल्याणदेव चिकित्सालय एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. संगीता शुक्लाजी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल को लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज, मेरठ का सहयोग प्राप्त है।

स्वास्थ्य जांच शिविर में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिनमें ब्लड शुगर, थायरॉयड एवं लिपिड प्रोफाइल सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहे। इसके अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य जांच अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 1 जून से 5 जून तक तथा द्वितीय चरण 6 जुलाई से 10 जुलाई तक संचालित होगा, जिससे अधिकाधिक छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों को स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वयन में प्रो. बिंदु शर्मा (समन्वयक, महिला अध्ययन केंद्र), डॉ. वैशाली पाटिल एवं डॉ. पी.के. बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं फार्मासिस्ट रीता रानी एवं वैशाली आयोजन टीम के सक्रिय सदस्यों के रूप में शिविर के संचालन में निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच से रोगों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव होती है, जिससे समय पर उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस प्रकार के जनहितकारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here