नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु थीम " पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं हरित गांव की अवधारणा को सुदृढ़ करने हेतु स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त प्रशासक, समस्त सचिव एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ वी सी के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में समस्त हितधारकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 जो की 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी है के बारे में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियां से अवगत कराया गया एवं bulk वेस्ट जनरेटर की पहचान करना एवं चार तरह से कूड़े को पृथक्करण और प्रबंधन करना बताया गया । ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन संपत्तियों के उचित संचालन एवं रखरखाव के संबंध में चर्चा की गई।सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी, घरेलू खाद्य निर्माण एवं स्थानीय स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विचार विमर्श किया गया।

No comments:
Post a Comment