Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रो. वंदना गर्ग को मिला उत्कृष्ट अकादमिक नेतृत्व सम्मान

तरुण आहुजा

नित्य संदेश, बैंकॉकविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (AIT), बैंकॉक में 10वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रो. वंदना गर्ग को "एक्सीलेंस इन एकेडमिक लीडरशिप अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व, शोध कार्यों तथा शिक्षा जगत में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं लगभग 50 प्रोफेसरों एवं शोधकर्ताओं ने सतत कृषि (Sustainable Agriculture) तथा उससे संबंधित विज्ञानों के क्षेत्र में अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए और नवीन विचारों को साझा किया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा कृषि एवं संबद्ध विज्ञानों में नवाचार को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान तथा टिकाऊ कृषि प्रणालियों के विकास पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। प्रो. वंदना गर्ग को प्राप्त यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय शिक्षा एवं शोध समुदाय के लिए भी गौरव का विषय है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here