नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। विजय नगर स्थित बीसीएम हाइट्स के पीछे अवंतिका गैस लाइन में विस्फोट के बाद आग लग गई। जिससे यहां से निकल रहे एक्टिवा और बाइक सवार घबराकर आपस में टकराये जिन्हें चोट के बाद हास्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन दोनों के वाहन जलकर खाक हो गए।
मंगलवार को अवंतिका गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया। घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के सुमन नागर जैन मंदिर के पास की है। हादसे में एक व्यक्ति विजय पटेल समेत 4 लोग झुलस गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। जिस जगह ब्लास्ट हुआ है, वहां पर स्थानीय पार्षद बालमुकुंद सोनी द्वारा वाटर रिचार्जिंग कराई जा रही थी।
हादसे के बाद उठी आग की लपटें सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंच गए तथा क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इलाके में बोरिंग का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस रिसाव शुरू हुआ और बाद में विस्फोट हो गया।
धमाके के कारणों की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र को सुरक्षित कर गैस सप्लाई और पाइपलाइन की स्थिति की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इलाके में दहशत का माहौल अचानक हुए धमाके के बाद आसपास के रहवासी घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट काफी तेज था, जिससे कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। रहवासियों ने बताया कि वाटर रिचार्जिंग पार्षद बालमुकुंद सोनी द्वारा करवाया जा रहा था।





No comments:
Post a Comment