Tuesday, June 23, 2026

संभव जन-सुनवाई में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ प्रभावी समाधान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के अन्तर्गत आज डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार में आयोजित साप्ताहिक जन-सुनवाई कार्यक्रम में, उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जन-सुनवाई के दौरान कुल 47 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से सुनवाई करते हुए, संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा मे निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


जन-सुनवाई मे यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, संवेदनशीलता एवं उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखकर किया जाए। अधिकारियों को फील्ड स्तर पर, निरीक्षण बढाने, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि पश्चिमांचल डिस्कॉम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ एवं गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जन-सुनवाई मे मेरठ, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर एवं अन्य जनपदों से आए उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की। शिकायतों की सुनवाई के दौरान, कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली, शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सकिय भागीदारी रही इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त)। पी०के० सिंह मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता।


इसके अतिरिक्त जन सुनवाई मे अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, एस०के० अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो० अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, सौरभ मंगला, प्रशान्त सोनी एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment