Tuesday, June 23, 2026

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

• विजय नगर स्थित प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण 

• बूथों पर हुए डॉ मुखर्जी के  व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित कार्यक्रम और माल्यार्पण 

• बूथ स्तर और प्राथमिक कार्यकर्ताओं का होगा डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले और हरप्रीत सिंह बक्शी ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक व प्रथम अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आज 23 जून को बलिदान दिवस है। आज विजय नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे,  विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, महेश पालीवाल माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्त्व और कृतित्व को याद किया गया। नगर अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि इंदौर नगर के 2097 बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्रों पर माल्यार्पण एवं उनके व्यक्तित्त्व व कृतित्व पर आधारित संक्षिप्त उद्बोधन कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए। 


महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने जम्मू और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए तथा भारत की एकता, अखंडता औऱ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने जीवन का बलिदान किया।  कश्मीर को जवाहर लाल नेहरू ने विशेष दर्जा देते हुए धारा 370 लागू की, जिसका विरोध करते हुए बिना परमिट के डॉ मुखर्जी ने दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक यात्रा निकालने का निर्णय लिया। जम्मू कश्मीर में प्रवेश करते ही उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया, 23 जून 1953 को उनकी रहस्मयमय परिस्थियों में मृत्यु हो गई, उनके इस संकल्प को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, धारा 370 को समाप्त करते हुए भारत को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने का काम किया। 


भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने कहा कि डॉ मुखर्जी का संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा का संघर्ष था। जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण एकीकरण उनका प्रमुख संकल्प था, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से भारतीय संविधान की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य करते हुए  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा किया।


नेताओं ने बताया कि 06 जुलाई को डॉ मुखर्जी की जयंती है। यह वर्ष डॉ मुखर्जी की 125 वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार डॉक्टर मुखर्जी की 125 वीं जयंती वर्ष को संस्मरण पक्ष के रूप में 23 जून से 06 जुलाई तक मनाया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि 23 जून को नगर के सभी बूथों पर डॉ मुखर्जी के छाया चित्रों पर माल्यार्पण के साथ उनके व्यक्तित्त्व एवं कृतित्व पर संक्षिप्त उद्बोधन भी हुए। 


इस अवसर पर दीपक जैन टीनू, हरप्रीत सिंह बक्शी, कमल वाघेला, सुधीर कोल्हे, राकेश शर्मा,  वासुदेव पाटीदार, नंदकिशोर पहाड़िया, अश्विनी शुक्ला, सुरेश कुरवाडे, प्रणव मंडल, अशोक अधिकारी, वीरेंद्र व्यास, भूपेंद्र केसरी, दीप्ति हाडा, स्वाति काशीद, सचिन बंसल, विशाल यादव, गोविंद पंवार, मोहित वर्मा, पार्षद बालमुकुंद सोनी, गुड्डू कुमाऊँ, कृष्णवल्लभ डाबी  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


बूथ स्तर और प्राथमिक कार्यकर्ताओं का होगा डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान के अंतर्गत तीसरे चरण में भाजपा द्वारा बूथ समितियों के सदस्यों और प्राथमिक सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित करने जा रही है।  यह प्रशिक्षण पूरी तरह से डिजिटल होगा कार्यकर्ता अपने मोबाइल से सरल और संगठन अप्प पर जाकर डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण 23 जून से 6 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। सरल व संगठन अप्प में जाकर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर क्लिक करने पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हो सकेंगे। 4 विषयों पर विषय वक्ता द्वारा दिए गए उद्बोधन के वीडियों के माध्यम से प्रशिक्षण लिया जा सकेगा। इसमें प्रशिक्षार्थियों का टेस्ट भी होगा और उन्हें प्रश्नोत्तरी भी हल करना होगी।  उसके पश्चात उन्हें प्रशिक्षण वर्ग का डिजिटल प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इस अभियान के लिए नगर टोली बनाई गई है, टोली में  सुधीर कोल्हे को नगर संयोजक, भारत पारख, विक्की मित्तल को सदस्य बनाया गया है। 

25 जून को आपातकाल की बरसी मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के निमित टोली बनाई गयी है, जिसमें  महेश कुकरेजा को टोली संयोजक, राकेश शर्मा और सीटू छाबड़ा को सदस्य बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment