नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच दैनिक भास्कर मेरठ की टीम ने गुरुवार को समाज सेवा की मिसाल पेश की। बृह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के निकट हनुमान मंदिर के मुख्य गेट पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत वितरण किया गया।
जिला प्रभारी सतीश राजपूत के नेतृत्व में दैनिक भास्कर परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह से शरबत वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान जोनल हेड लियाकत मंसूरी, सिटी इंचार्ज अशोक सोम, छायाकार शाहिद खान के साथ रमेश सोनी, राहुल और शर्मिष्ठा शर्मा भी मौजूद रहें। टीम ने तपती दोपहर में गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों, ऑटो-रिक्शा चालकों और मजदूरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई।
ट्रैफिक पुलिस ने भी दिया साथ
छबील के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े,इसका खास ध्यान रखा गया। एसपीट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशपर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने मौके पर वाहनों के आवागमन की व्यवस्था संभाली। वहीं बृह्मपुरी थानाध्यक्ष ने भी पुलिस शिविर संचालन के दौरान यातायात सुचारू कराने में दैनिक भास्कर की टीम का पूरा सहयोग किया। राहगीरों ने दैनिक भास्कर की इस पहल की सराहना की। एक ऑटो चालक ने कहा,"गर्मी में गला सूख रहा था। भास्कर वालों ने शरबत पिलाकर बड़ी राहत दी।"

No comments:
Post a Comment