Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 18, 2026

संवाद को बताया समय की आवश्यकता: कृष्णपाल गुर्जर

सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गुरुवार को शाही ईदगाह के खतीब कारी शफीकुर्रहमान कासमी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय विषयों पर संवाद किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, कारी अफ्फान और कारी हस्सान ने मंत्री का स्वागत किया। 

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हो चुके हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह केवल इसलिए संभव हुआ है क्योंकि प्रधानमंत्री सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भेदभाव में विश्वास नहीं रखती। दौरे का उद्देश्य बताते हुए मंत्री ने कहा कि धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित करना, आपसी दूरियों को समाप्त करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना ही लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के कार्यों में सभी वर्गों का सहयोग और समर्थन मिलना चाहिए। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शहर में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। 

कारी अफ़्फ़ान क़ासमी ने सिपास-नामा पेश किया। उन्होंने सरकार के संवाद कार्यक्रम की सराहना की। कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि सरकार और समाज के बीच नियमित संवाद की आज बहुत आवश्यकता है। कुंवर बासित ने केंद्रीय मंत्री के आगमन को एक सकारात्मक पहल बताते हुए सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here