नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, टोली संयोजक महेश कुकरेजा, राकेश शर्मा और सीटू छाबड़ा ने बताया कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब वर्ष 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या की थी। भाजपा इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाती है।
कल 25 जून को आपातकाल की 51 वीं बरसीं है, भाजपा द्वारा आपातकाल के काले अध्याय से युवाओं को परिचित कराने के उद्देश्य से "आपातकाल की विभीषिका" विषय पर 25 जून को शाम 4 बजे शुभकारज गार्डन में व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। व्याख्यान में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री कप्तान सिंह सोलंकी कॉंग्रेस द्वारा थोपे गए आपातकाल पर प्रकाश डालेंगे।
कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल आदि उपस्थित रहेंगे।
नेताओं ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था, जिससे बौखलाकर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रातों रात आपातकाल लगा दिया, इंदिरा गांधी सरकार ने लाखों लोकतंत्र सेनानियों, विपक्षी नेताओं, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद किया गया तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कठोर प्रतिबंध लगाए गए। कॉंग्रेस ने सारी हदें पार कर दी, लोकतंत्र का गला घोट दिया। भारतीय जनता पार्टी उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करती है, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और कठोर यातनाएं सहन कीं। आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।भाजपा द्वारा युवाओं को आपातकाल की वास्तविकता से अवगत कराने के लिए आपातकाल की विभीषिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है, वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री कप्तान सिंह सोलंकी आपातकाल के काले अध्याय पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के पूर्व वे आपातकाल के काले अध्याय की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी करेंगे।
इसके पूर्व दोपहर 3:30 बजे मल्हार आश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी करेंगे।

No comments:
Post a Comment