नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के कैंप कार्यालय पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट शैटर संख्या 3 एवं 4 की बड़ी संख्या में मातृशक्ति पहुंची और आवास विकास परिषद की लगातार चल रही बुलडोजर कार्रवाई से उत्पन्न समस्याओं को लेकर अपना दर्द व्यक्त किया। शांति प्रदर्शन समिति की ओर से प्रीति कपूर, उषा पांडे, रंजना माहेश्वरी, मंजू कौशिक, मिथलेश यादव, अमिता भारती, पूनम गुप्ता, विनीत गुप्ता, आशीष गुप्ता स्केक्टर २ मार्केट के अध्यक्ष मनोज गुप्ता , भाजपा नेता आलोक सिसोदिया सहित अनेक लोगों ने कहा कि महीनों से वे अपने घर-परिवार और बच्चों को छोड़कर न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है।
उन्होंने भाजपा नेता विनीत शारदा से हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की तथा 26 जून को शाम 6 बजे आयोजित होने वाली भगवान खाटू श्याम जी की भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का आग्रह भी किया। इस दौरान विनीत अग्रवाल शारदा ने तत्काल आवास विकास के डिप्टी कमिश्नर अनिल सिंह से फोन पर वार्ता कर अधिकारियों द्वारा मातृशक्ति के साथ हुए व्यवहार पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान सभी करते हैं, किंतु मानवता और संवेदनशीलता भी उतनी ही आवश्यक है तथा 30 से 50 मीटर तक के छोटे दुकानदारों और परिवारों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
इस पर डिप्टी कमिश्नर अनिल सिंह ने आश्वासन दिया कि छोटे दुकानदारों और परिवारों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मातृशक्ति को संबोधित करते हुए विनीत शारदा भावुक हो उठे और कहा कि “आपने मेरे हाथ पर राखी बांधी थी मैं उस राखी का कर्ज निभाऊंगा। यह कोई साधारण धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र विश्वास का बंधन है। विनीत शारदा ने कहा राष्ट्र मेरा धर्म है, पार्टी मेरी मां है और व्यापारी मेरी आत्मा हैं।
विनीत शारदा ने कहा जिस प्रकार समाजवादी सरकार में व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया, भाजपा सरकार में तो यह वारदास्त नहीं होगा उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापारी, मातृशक्ति और आम नागरिक के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।” उन्होंने सभी बहनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया तथा सम्मानपूर्वक जलपान कराने के उपरांत उन्हें आश्वस्त मन से विदा किया।

No comments:
Post a Comment