नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की मासिक बैठक आहूत की गई। व्यापार बन्धु बैठक का संयोजन अरुण कुमार पाण्डेय, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर मेरठ द्वारा कराया गया।
बैठक में व्यापार बन्धु से सम्बन्धित कुल 32 समस्याएं शामिल थी, जिनमें से 04 समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया तथा लम्बित समस्याओं के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान / निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ, जिला सूचना अधिकारी, मेरठ पुलिस अधीक्षक, यातायात मेरठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ, चीफ इन्जीनियर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम एवं सहायक परिवहन अधिकारी मेरठ सहित अन्य संबंधित अधिकारी, विभिन्न व्यापार बन्धु एवं व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment