नित्य संदेश। राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, दल अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन बेटियों के सम्मान पर कभी मतभेद नहीं होना चाहिए। चाहे वह किसी सत्ताधारी दल के नेता की बेटी हो, किसी विपक्षी दल के नेता की बेटी हो या किसी सामान्य परिवार की बेटी हो, हर बेटी पूरे समाज और पूरे भारत की बेटी है।
किसी भी बेटी के बारे में झूठी, भ्रामक, अपमानजनक या अनर्गल बातें फैलाना न केवल एक परिवार का अपमान है, बल्कि हमारी सामाजिक और नैतिक मर्यादाओं पर भी आघात है। राजनीतिक विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी की बेटी को निशाना बनाना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
आज हमें राजनीति से ऊपर उठकर यह संकल्प लेना चाहिए कि देश की हर बेटी का सम्मान करेंगे और उसके सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहेंगे। सोशल मीडिया या किसी भी मंच पर बेटियों के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक और झूठा प्रचार करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वैसे भी हमारी भाजपा सरकार भारत वर्ष की सभी बेटियों की सुरक्षा करने के लिए वचनबद्ध है दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए वैसे भी हमारी भाजपा सरकार भारतवर्ष की सभी बेटियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर दृष्टिकोण रखने वाली संवेदनशील सरकार है दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए
आइए, हम सब मिलकर यह संदेश दें कि बेटियां किसी पार्टी की नहीं होतीं, बेटियां पूरे देश की होती हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा और गरिमा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बेटी सबकी बेटी है।
बेटी का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान
लेखिका
शाहीन परवेज़ एडवोकेट
समाज सेविका अध्यक्ष उम्मीद ट्रस्ट

No comments:
Post a Comment