Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 14, 2026

बाबा मोहन राम की पूजा अर्चना से परिवार में आती है खुशहाली: मंजीत


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। फलावदा क्षेत्र के ग्राम गड़ीना में बाबा मोहन राम मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के महंत गुरूजी मंजीत सिंह ने हवन यज्ञ कराया। वहीं श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा अर्चना कर परिवार की समृद्धि के लिए मन्नते मांगी। तथा बाबा मोहन राम को भोग भी लगाया।

गुरू मंजीत सिंह ने बताया कि बाबा मोहनराम मंदिर गडीना में 16 जून को मंगलवार की रात्रि दोज को बाबा का विशाल जागरण व एक दिवसीय मेला एंव भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर पर रविवार, बुधवार व ब्रहस्पतिवार को विशेष पूजा अर्चना होती है। भक्तों को कोई भी परेशानी होती है तो वह बाबा उनका दुख हर लेते है। और बाबा की पूजा अर्चना से उनके परिवार में खुशहाली होती है। रविवार को बाबा मोहन राम मंदिर पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा मोहनराम का गुणगान किया। 

वही धर्म लाभउठाया। बाबा मोहन राम की कीर्तन मंडली के चांदवीर, अजीत सिंह, जयवीर ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर सेवक दीपक सिंह, महेंद्र सिंह, आशु, आशीष कुमार आदि सैंकड़ों श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here