नित्य संदेश ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने नगीना-बिजनौर निवासी शमशाद रशीद को समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सिफारिश पर समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राहुल निगम वारसी द्वारा शमशाद रशीद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए आशा व्यक्त की है कि आप समाजवादी पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी हित में कार्य कर उत्तर प्रदेश के अंदर समाजवादी सरकार लाने में महत्वपूर्ण योगदान अदा करेंगे।
बताते चले कि अब से पूर्व शमशाद रशीद समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। वह काफी पुराने समाजवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनकी मेहनत और लगन और समाज हित में कार्य को देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर आस्था जताई तथा इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर एक नया संदेश देने की कोशिश की है। तो वही नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा बनने पर शमशाद रशीद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा "पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है; उसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा तथा पार्टी हित में जो भी कार्य होगा वह किया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी में खुशी की लहर है। इनकी नियुक्ति पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव इकराम चौधरी एवं समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मदन प्रकाश समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद मिश्रा समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के हापुड़ जिला अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान उल हक कादरी एवं बिजनौर जिले के सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

No comments:
Post a Comment