Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 21, 2026

महावीर विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग संगम’ का सफल आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में महावीर विश्वविद्यालय एवं महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा 15 से 20 जून 2026 तक ‘योग संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” एवं “Yoga for Healthy Ageing” थीम के अंतर्गत आयोजित इस श्रृंखला में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में सामूहिक एवं समन्वित योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान सत्र तथा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त योग स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं योग क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित, कुलसचिव डॉ. सतीश कुमार राघव एवं सीईओ डॉ. आशीष बालियान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।


प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। योग दिवस समारोह के माध्यम से “योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया तथा स्वास्थ्य, सद्भाव और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here