रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ऑटो-रिक्शा चालक संघ एचएमएस के द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों की मांगों को लेकर प्यारेलाल स्मारक हाल में अधिवेशन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एचएमएस के जिला अध्यक्ष कामरेड रवि पाल सिरोही ने तथा संचालन अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन एवं ऑटो रिक्शा चालक संघ के महामंत्री नफीस अनवर के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विधायक एवं मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि तथा विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता ज्ञानेंद्र कुमार गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया सामाजिक सेवा निर्माण श्रमिक फाउंडेशन रहे कार्यक्रम में यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। ऑटो रिक्शा चालकों की तरफ से मांग रखी गई कि “आरटीओ ऑफिस में ऑटो रिक्शा चालकों के लिए अलग से लाइसेंस बनाने की खिड़की बनाई जाए ताकि लाइसेंस बनवाने में परेशानी ना हो तथा शहर में भिन्न-भिन्न स्थानों पर छायादार ऑटो रिक्शा स्टैंड का निर्माण किया जाए जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति ना बने व यात्रियों को पीने के पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था की जाए। ऑटो रिक्शा चालकों के परिवारों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 25 लाख रुपए का निशुल्क दुर्घटना बीमा बच्चों को, अच्छी शिक्षा की व्यवस्था बेटी की शादी को, सहायता गरीबों को निशुल्क बैटरी रिक्शा तथा 10 लाख रुपए का बिना ब्याज लोन दिया जाए।” इन सभी मांगों का मांग-पत्र लेने के लिए अपर जिलाधिकारी मेरठ मैडम ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंची और ज्ञापन प्रेषित कर सरकार को पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष हाजी अफजाल जिला अध्यक्ष नदीम ठाकुर, शालिनी सिंह मसीही रिजवान एवं अजय महेंद्र के द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिवेशन में भारी संख्या में ऑटो रिक्शा चालक एकत्रित हुए।

No comments:
Post a Comment