Breaking

Your Ads Here

Monday, June 22, 2026

शिशुकुंज स्कूल, इंदौर के सैकड़ों बच्चों की तबियत बिगड़ी, कैंटीन में मिले एक्सपायरी नमकीन और मसाले

• परिजनों का हंगामा, खाद्य विभाग की टीम पहुंची, लंच के बाद बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबियत

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर निजी स्कूल शिशुकुंज में शनिवार को लंच के बाद 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई है। इधर, स्कूल में भी हंगामा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।


बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद खाद्य विभाग की टीम भी स्कूल पहुंच गई है और किचन की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से फिलहाल किचन को सील किया जा सकता है।


इधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उनके यहां पूरी क्वालिटी मेंटेन की जाती है। हालांकि स्कूल के मेल आईडी पर 30 से 35 पेरेंट्स के मेल जरूर आए हैं। जिसमें बच्चे की तबीयत खराब होने की बात है।


मामला इंदौर के झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल का है। जहां शनिवार को स्कूल में लंच के बाद कुछ स्कूली बच्चों की तबीतय बिगड़ने की बात सामने आई। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होना पता चला है।


दीपक चौहान एसडीएम ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम अभी जांच कर रही है। कुछ पैक्ड आइटम एक्सपायरी मिले हैं। 100 ज्यादा बच्चों के बीमार होने की सूचना स्कूल प्रबंधन से मिली है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ पेरेंट्स स्कूल में हंगामा करते नजर आ रहे है। कुछ पेरेंट्स कह रहे हैं कि यहां पर स्टाफ के दो से तीन लोग हैं, जबकि इतने सारे पेरेंट्स हैं आप स्थिति को तो समझिए। यहां पेरेंट्स परेशान हो रहे है, इतने सारे पेरेंट्स खड़े हैं। हालांकि ये वीडियो कब का है ये क्लियर नहीं हुआ है।



स्कूल प्रबंधन ने कहा- 30 से 35 मेल आए हैं

मामले में जब स्कूल प्रबंधन से बात की तो रिचा तिवारी, कॉर्डिनेटर ने कहा कि स्कूल में पूरी क्वालिटी मेंटेन की जाती है। यहां कीचन भी ओपन है और आरओ का पानी ही इस्तेमाल किया जाता है। कीचन को कभी भी कोई भी पेरेंट्स चेक कर सकता है। स्कूल में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।

रिचा तिवारी ने कहा मेल, सुबह स्कूल आए बच्चों की शिकायत और कुछ फोन कॉल मिलाकर अनुमानित 100 से 150 बच्चे हैं, लेकिन टोटल कितनी संख्या है ये कहना मुश्किल है। हमारे लिए अभी डेटा महत्वपूर्ण नहीं है, बच्चे जरूरी हैं।


हमने स्कूल में भी बच्चों को ओआरएस भी दिया है, जिनके फोन आए उन्हें भी कहा। उन्होंने कहा कि कोई आरोप लगाता है तो प्रुफ भी देना चाहिए। यहां तीन हजार बच्चे और सभी को मिलाकर 3800 से ज्यादा लोग है, सभी यहां खाना खाते है। अगर खाने से होता तो केस कुछ ही घंटों में आ जाते।


क्या प्रॉब्लम है ये सामने आना बाकी है। हमने वॉटर टेस्ट आज भी कराया है। आइस्क्रीम की एक्सपाइरी डेट भी अगले साल तक की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here