Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 14, 2026

'मुख्यमंत्री आरोग्य मेला' का आयोजन किया

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 'मुख्यमंत्री आरोग्य मेला'का आयोजन; किया गया जिसमें सुशासन के 12 वर्षों की तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 140 करोड़ देशवासियों की सेवा के यशस्वी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशाल 'मुख्यमंत्री आरोग्य मेला' का आयोजन किया गया।

इस मेले का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री ब्रह्म सिंह जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परीक्षितगढ़ श्री सोनवीर सिंह जी और मंडल अध्यक्ष ललित त्यागी ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। ग्राम अगवानपुर के 'नवजीवन' एवं 'कन्हैया' स्वयं सहायता समूहों द्वारा 'पीएम सूर्य घर योजना' का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में मंडल उपाध्यक्ष श्री राहुल भारद्वाज ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने में अपना योगदान दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर राहुल वर्मा, डॉ. तृप्ति भारद्वाज, डॉ. अलका भारद्वाज, बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, आयुष्मान मित्र शिवम, एडीओ पंचायत श्री राम नरेश, बीडीओ राजेंद्र कुमार सिंह, बीएमएम अरुण पांडेय एवं स्टाफ नर्स अनुग्रह, विजय, नरेंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा। आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here